फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतस्कों को रोका तो पुलिस पर चलाई गोलियां, केंटर से 18 गौवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गोकशी के लिए कैंटर में भरकर गोवंश को ले जा रहे आरोपियों को रोका तो पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस बाल-बाल बच गई। पुलिस ने कैंटर को तो काबू कर लिया, परंतु आरोपी का अंधेरे फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर में भरे 18 गोवंश बरामद किए हैं। कैंटर से तीन कारतूस व चाकू भी मिले हैं। पुलिस गोवंश को गांव गहलब की गोशाला में भिजवा दिया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम के अनुसार 18 जनवरी को पुलिस केएमपी स्थित टोल बूथ के समीप गश्त पर थी। तभी गोरक्षक दल के सदस्य ने उन्हें सूचना दी कि एक गोवंश से भरा कैंटर केएमपी के रास्ते नूंह की तरफ जाएगा। पुलिस ने टीम गठित कर केएमपी टोल बूथ के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद कैंटर आया जो पुलिस नाके को देखकर कैंटर घूमाकर वापस भाग गए। पुलिस ने पीछा किया तो गोतस्करों ने पुलिस व गोरक्षा दल के सदस्यों पर दो गोलियां चलाई, जो किसी को नहीं लगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गांव बहरौला के समीप पुलिस ने कैंटर को काबू कर लिया, जबकि चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो ठूंस-ठूंस कर भरे 18 गोवंश बरामद हुए। कैंटर से एक जिंदा व दो चले हुए कारतूस व एक चाकू भी बरामद हुए। पुलिस ने गोवंश को गांव गहलब की त्रिवेणी गोशाला भिजवा दिया। मामले में पुलिस ने फिरोजपुर निवासी अरबाज, उटावड़ निवासी गाड़ी चालक हनीफ उर्फ हन्नी व आरिफ तथा अंधाकी निवासी गाड़ी मालिक मुस्तकीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें