फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने रिवाल्वर तानकर कहा ऐसे ही काम होगा, जिसमें दम है रोक लो

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर में ‘अमृत जल योजना’ के तहत चल रहे कार्यों में विवाद खत्म नहीं हो रहे हैं। मोहन नगर के बाद अब धौलागढ़ में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने पर विरोध किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण सामग्री का विरोध किया तो ठेकेदार ने रिवॉल्वर तानकर कहा कि ऐसे ही काम होगा, जिसमें दम है रोक कर दिखाए। ग्रामीण मामले शिकायत देने कैंप थाना पहुंचे, परंतु पुलिस ने भी शिकायत नहीं ली। शुक्रवार दोपहर को गुस्साए लोगों ने भाजपा विधायक दीपक मंगला के निवास पर विरोध जताया और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दरअसल, ‘अमृत जल योजना’ के तहत शहर में सीवर व पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। लाइन डालने के बाद गलियों व नालियों का निर्माण किया जा रहा है। नालियों के निर्माण में जगह-जगह घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने के आरोप लग रहे हैं। शुक्रवार को घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने को लेकर धौलागढ़ में काम रोक दिया गया। लोगों ने विरोध जताया तो ठेकेदार के साथ कहासुनी हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत देने ग्रामीण कैंप थाना पुलिस पहुंचे, जहां पुलिस ने शिकायत नहीं ली।
इस दौरान ग्रामीणों ने थाने के बाहर आकर नारेबाजी की। गुस्साए ग्रामीण विधायक दीपक मंगला से आवास पर पहुंचे और हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच साल से ग्रामीण नारकीय जीवन जी रहे हैं। बीते दिनों सीवर व पाइप लाइन डालकर काम शुरू किया गया। अब नालियों व सड़क के निर्माण घटिया सामग्री इस्तेमाल की जा रही हैं। ठेकेदार मनमानी कर रहा है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर उतारू रहता है।
विज्ञापन

फिलहाल मामले को शांत करवा दिया गया है। मामले की जांच करवाई जाएगी। सड़क व नालियों के निर्माण में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। ठेकेदार द्वारा रिवाल्वर तानने की बात की भी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- दीपक मंगला, विधायक पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें