संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। फोन कर घर से बुलाया और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। विरोध करने पर आरोपी तमंचे को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
जांच अधिकारी रामकिशन के अनुसार गांव बड़ौली निवासी नवीन बैंसला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने खेत पर मौजूद था। तभी उसके पास नितेश का फोन आया। उसने मिलने के लिए बुलाया। वह निक्की होटल के समीप गांव की पुलिया पर पहुंचा तो नितेश, निक्की, संपत उर्फ राहुल व अमन ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर देसी कट्टा से उसके ऊपर गोली चला दी। उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों से तमंचा मौके पर गिर गया। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तमंचा बरामद किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।