फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड परिक्रमा: अध्यक्ष के वार्ड में ही लगे हैं गंदगी के ढेर

विज्ञापन
पलवल के वार्ड 17 में जमा गंदगी - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। शहर में अन्य वार्डों के विकास की बात तो दूर, खुद नगर परिषद की अध्यक्ष का वार्ड नंबर 17 में ही सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। चारों तरफ गंदगी के ढेर, पानी निकासी के इंतजाम न होने से सड़कों पर बहता पानी नगर परिषद के पांच साल के विकास कार्यों की पोल खोल रहा है। अध्यक्ष के वार्ड के लोग ही नरकीय जीवन जी रहे हैं। इस वार्ड में हालात ये हैं कि हलकी सी बारिश हो जाए तो लोग ‘नाव’ तक चला लेते हैं। ऐसा मामला एक बार इस वार्ड में हो भी चुका है, जब बारिश के बाद शहर में हुए जलभराव के बाद वार्ड के लोगों ने गलियों में नाव चला दी थी। सफाई व्यवस्था का तो इतना बुरा हाल है कि लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-आगरा राजमार्ग के किनारे बसा वार्ड नंबर-17 काफी बड़ा है। रेलवे स्टेशन भी इसी वार्ड में आता है। इस वार्ड की पार्षद इंदू भारद्वाज पांच साल तक नगर परिषद की अध्यक्ष रही हैं। सिके बावजूद वार्ड की हालत इतनी बदतर है कि लोग अपने रिश्तेदारों को भी यहां बुलाना पसंद नहीं करते, क्योंकि यह नहीं पता कि कब नालियों का पानी गलियों में घरों के आगे भर जाए। पांच साल से लोग विकास, पानी निकासी के इंतजाम तथा बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए तरस रहे हैं। लेकिन हालात पांच साल पहले जैसे थे, आज भी वैसे ही हैं।
वार्ड की पार्षद जब नगर परिषद की अध्यक्ष बनी तो उम्मीद जगी थी कि विकास होगा, लेकिन विकास तो दूर अब तक पानी निकासी का इंतजाम नहीं हो पाया है। नालियों का पानी हर समय सड़कों पर बहता रहता है। बारिश के मौसम में तो सड़कें ‘तालाब’ का रूप ले लेती हैं। वार्ड में स्ट्रीट लाइट की बेहद कमी है। शिकायत करने के बावजूद महीनों तक उन्हें ठीक करने कोई नहीं आता है।
विज्ञापन

- कमलेश, स्थानीय निवासी
---
स्ट्रीट लाइट न होने के कारण शाम ढलते ही वार्ड अंधेरे में डूब जाता है। इस कारण यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात के मौसम में वार्ड की सड़कें ‘तालाब’ का रूप ले लेती हैं।
-गजराज स्थानीय निवासी
---------
पार्षद ने अध्यक्ष बनने के बाद वार्ड के विकास की बजाय अपना विकास किया है। पांच साल तक नगर परिषद में पार्षद पुत्र ने चेयरमैन की भूमिका निभाई। वार्ड में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। अपने घर का विकास किया, जबकि वार्ड में गंदगी, पानी से भरी गलियां, रात को अंधेरा बना रहता है। - मीनू जाखड़, वार्ड 17
पिछले 5 साल में वार्ड में करीब 8 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाए गए हैं। ड्रेन बनते ही शिव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी और अनाज मंडी के लोगों को आए दिन होने वाले जलभराव की समस्या से निजात मिल पाएगी। वार्ड में स्ट्रीट लाइट की कमी है। जल्द ही हरियाणा सरकार की पॉलिसी के तहत नगर परिषद क्षेत्र में हर बिजली के खंभे पर एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। किठवाड़ी पुल के नीचे करीब 33 लाख की लागत से सड़क बनाई जाएगी। इसका काम भी दो-तीन दिनों में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- इंदू भारद्वाज, पार्षद और अध्यक्ष नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें