फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहीन में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान, आए दिन बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर कर रहे हमला

विज्ञापन
बहीन गांव में सड़क पर घूमते बंदर - फोटो : Palwal
विज्ञापन
हथीन। बहीन गांव में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। आए दिन बंदर गांव के किसी न किसी व्यक्ति को काट लेते हैं। बंदर ज्यादातर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। इतना ही नहीं बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने के सामान को भी ले जाते हैं। जब उनका विरोध किया जाता है तो बंदर झुंड बनाकर टूट पड़ते हैं। बंदरों के उत्पात से परेशान लोगों ने कई बार नेताओं और अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अब ग्रामीणों ने स्वयं इस समस्या को निपटाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग आपस में पैसा एकत्रित कर इन बंदरों को आबादी क्षेत्र से कहीं दूर ले जाकर छुड़वा देंगे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली जाएगी। शेर सिंह, रामफल, गजेंद्र, गजराज, समर सिंह, टेकचंद, अमर सिंह, कुमरपाल, जवाहर, लक्ष्मण, भोला, भारत भूषण, सुरेंद्र, धर्मवीर सिंह, रविन्द्र, जवाहर, सुधीर, देवी सिंह, अजय सिंह, ओमी डालू, जुगेंद्र और भगवत सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। बंदर आए दिन बच्चों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं, उनको पकड़वाने के लिए प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा है। ग्रामीण भगवत सिंह ने बताया कि शीघ्र ही बंदर पकड़ने वाले ठेकेदारों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें