फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चाचा-चाची ने वेश्यावृत्ति के लिए दलालों को बेची अनाथ नाबालिग भतीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने किया बरामद केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। यूपी के गोरखपुर से चाचा-चाची द्वारा अनाथ नाबालिग भतीजी को वेश्यावृत्ति के धंधे के लिए दलालों को बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में नाबालिग के चाचा सहित दो दलालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ केस दर्ज गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार की देर सांय यूपी के गोरखपुर से 13 वर्षीय लड़की को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने के लिए 2.10 लाख रुपये में खरीद महेंद्रगढ़ के कनीना ले जा रहे तीन आरोपियों के चंगुल से पुलिस ने किशोरी को बचाया है। उन्होंने कहा कि किशोरी के माता-पिता की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी थी, जिनकी मौत के बाद वह अनाथ हो गई और वह अपने चाचा-चाची के पास रह रही थी। थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि लीगल एडवाइजर को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि उसे उसके चाचा चाची ने वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने करने के लिए 2.10 लाख रुपये में कनीना निवासी छोटेलाल व कर्मवीर निवासी नानूवास, जिला झुंझुनू, राजस्थान के हाथ बेच दिया। आरोपी किशोरी को उसके चाचा के साथ नेशनल हाईवे से होते हुए कार से कनीना ले जा रहे थे। दिए बयान में किशोरी ने बताया कि हाईवे पर उसके चाचा कार से उतरकर शौच के लिए चले गये। इस दौरान दोनों आरोपियों ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। बाद में किशोरी अचानक खिड़की खोलकर भाग गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बयान के आधार पर नाबालिग के चाचा-चाची के अलावा दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने नाबालिग को जिला पुलिस की सेफ हाउस में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें