फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक की हत्या में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कैंप थाना पुलिस ने ऑटो चालक वीरेंद्र की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नागल ब्राह्मण निवासी श्याम और लक्ष्मण के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार देर शाम सूचना मिली कि राजीव नगर में ऑटो चालक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने वाले दो आरोपी पलवल रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। आरोपी कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी लक्ष्मण ने बताया कि 12 जून को किसी बात को लेकर गांव निवासी ऑटो चालक वीरेंद्र से शराब के नशे में कहासुनी हो गई थी। कहासुनी इतनी बढ़ गई थी कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें