फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पिस्तौल और 95 कारतूसों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा उत्तर प्रदेश पर बढ़ाई गई सुरक्षा के दौरान बुधवार देर रात होडल सीआईए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं। ये हथियार पलवल में सप्लाई करने के लिए लाए जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से तीन देशी पिस्तौल, तीन कट्टे व 95 कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

होडल सीआईए इंचार्ज जंगशेर ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के दिशानिर्देश पर अवैध हथियारों को लेकर एक से 15 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बुधवार रात नौ बजे करमन बॉर्डर पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया हुआ था। सब इंस्पेक्टर हनीश खान के नेतृत्व टीम वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की तरफ से दो युवक बाइक पर हथियार लेकर पलवल सप्लाई के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने नाकेबंदी कर दो युवकों को काबू किया। युवकों की पहचान उत्तर प्रदेश के शेरगढ़ थाना अंतर्गत गांव जंगावली निवासी ईशा व जलिश के रूप में हुई ।
मध्यप्रदेश से लाते थे अवैध हथियार
होडल सीआईए इंचार्ज ने बताया कि आरोपी ईशा काफी समय से अवैध हथियार सप्लाई का कार्य करता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे मध्यप्रदेश के खरगौन से अवैध हथियार लाकर पलवल, होडल, नूह व सोहना में सप्लाई करते हैं। वे शेरगढ़ के गांव नौगाम निवासी कुलदीप से कारतूस लेकर सप्लाई करते हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार सप्लाई के मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान ने बताया कि एक से 15 जनवरी तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अभी तक जिले के अंदर अवैध हथियार के 10 मामले दर्ज कर 11 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें