फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुए संघर्ष में दर्जन भर लोग घायल

Sun, 11 May 2014 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद में पशु को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की तीन महिला सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए। उन्हें पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो महिला सहित सात लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने मामले की शिकायत देकर कैंप थाना पुलिस को अवगत कराया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शमसाबाद निवासी मक्खन का एक पशु रविवार सुबह घर के आंगन से कमल के घर पहुंच गया। कमल के परिजनों ने मक्खन को पशु के उनके घर में आ जाने की सूचना दी। लेकिन मक्खन व कमल के बीच कहासुनी शुरू हो गई। फिर कहासुनी झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों के महिला व पुरुष आपस में भिड़ गए। झगड़े में यहां दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थरों से पथराव भी किया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के बीच हुए इस झगड़े में मक्खन, सुक्को देवी, गोकलचंद, राजेंद्र, मुकेश, विष्णु, बबलू, कमल, कलाबती, हेमलता, भोजीराज, नरेश आदि घायल हो गए। इन घायलों में से कमल, कलाबती, हेमलता, भोजीराम, नरेश, मक्खन व राजेंद्र की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में कैंप थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आ चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्दी मामला दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें