फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फिरोजपुर झिरका में दो नकलची पकड़े तो तावड़ू में रहा सख्त पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका/तावड़ू। पुलिस की लाख कोशिशें के बाद भी फिरोजपुर झिरका में बुधवार को भी जमकर नकल हुई जबकि तावड़ू में पुलिस का सख्त पहरा रहा आैर पर्ची फेंकने वाले दूर-दूर तक नजर नहीं आए।

फिरोजपुर झिरका में नकल कराने वाले दीवारों और छत पर पेपर शुरू होने से पहले ही चढ़ कर बैठ गए और सभी के हाथों में नकल कराने के लिए कॉपी और किताबें मौजूद थीं। बुधवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं का हिंदी का पेपर था । जिसमें खूब नकल चली। नकल फेंकने वालों की इतनी भीड़ थी कि जितनी केंद्र में परीक्षा देने वालों की नहीं थी। पुलिस प्रशासन द्वारा नकल पर रोक लगाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा विद्यालय की कक्षा 12वीं की हिंदी की परीक्षा में अजमत मेमोरियल हाई स्कूल अलीपुर तिगरा में एक नकलची को दबोचा गया जबकि दूसरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालिका में नकलची पकड़ा गया। उपमंडल बोर्ड फ्लाइंग के सदस्य ने बताया कि दोनों नकलचियों पर केस बना दिया गया है और परीक्षा केंद्र से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है । सिटी चौकी पुलिस इंचार्ज भरत सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा केंद्र के बाहर नकल करने वाले सहयोगियों को पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


उधर नकल में सबसे अिधक चर्चित तावडू के परीक्षा केंद्र रहे। मामला जब प्रशासन के संज्ञान में आया तो बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर सख्त पहरा रहा। 12वीं की हिंदी परीक्षा के दौरान नकल पर्ची फेंकने वाले दूर-दूर तक नजर नहीं आए।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत चहल का कहना है कि नकल पर रोक लगाने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में एक बोर्ड फ्लाइंग दस्ते के साथ ही अलग-अलग एसटीएफ और आरएएफ की टीमें परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकेंगी। जिन-जिन परीक्षा केंद्रों पर नल के वीडियो और फोटो सामने आए हैं, वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें