फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पानी से डूबे ट्यूबवेल, सूखीं लोगों की उम्मीदें

Mon, 08 Sep 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। यमुना में आई बाढ़ का असर अब हथीन शहर की पेयजल आपूर्ति पर पड़ने लगा है। पिछले दो दिन से शहरवासियों को पानी की सप्लाई नहीं मिल रही जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट के कारण लोग निजी टैंकरों पर निर्भर हो रहे हैं।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पेयजल आपूर्ति यमुना किनारे स्थित रहीमपुर गांव के ट्यूबवेलों से होती है। बाढ़ के पानी के फैलने से ट्यूबवेल स्थलों पर पानी भर गया है जिससे मशीनें बंद हो गईं और सप्लाई ठप हो गई।
जूनियर इंजीनियर योगेंद्र शर्मा ने बताया कि सप्लाई बहाल करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है लेकिन नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा। विभाग के स्टाफ का कहना है कि यमुना का जलस्तर कम होने के बाद ही मरम्मत संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में पानी की बोतलों और टैंकरों की मांग अचानक बढ़ गई है। यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें