फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: त्योहार के कारण सड़कों पर रही जाम की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। त्योहारी सीजन के चलते पलवल शहर कई दिनों से जाम की समस्या से जूझ रहा है। मंगलवार को भी गोवर्धन व भाई दूज के पर्व को लेकर आवागमन के चलते शहर में जाम की स्थिति बनी रही। त्योहार के कारण दिल्ली-आगरा राजमार्ग के अलावा शहर के लिंक मार्गों पर जाम लगा रहा। हालांकि पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे रहे। शाम को भाई दूज के लिए बढ़े आवागमन के कारण ज्यादा परेशानी हुई। दिन के समय बाजारों में खरीदारी के चलते जाम लगा रहा।
विज्ञापन

दरअसल, इस बार जिले में दो दिन गोवर्धन की पूजा की जा रही है। रविवार को दिवाली मनाने के लिए बाद कुछ लोगों ने सोमवार को गोवर्धन पूजा की, जबकि कुछ ने मंगलवार को गोवर्धन का पर्व मनाया। इसी हिसाब से कुछ लोगों ने मंगलवार को भाई दूज का त्योहार मनाया तो कुछ लोग बुधवार को त्योहार मनाएंगे। दोनों दिन भाई दूज का पर्व मनाए जाने से सड़कों पर वाहनों का काफी दबाव रहा। हाईवे पर बस स्टैंड व किठवाड़ी चौक पर स्थिति ज्यादा खराब रही। किठवाड़ी रेलवे पुल पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। इसके अलावा पुरानी जीटी रोड पर मीनार गेट चौक व कमेटी चौक पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। यातायात थाना प्रभारी जसवीर सिंह के अनुसार यातायात को सुचारू रखने के लिए पर्याप्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात को सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है। त्योहारों के चलते थोड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें