फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों पर जीएसटी की बढ़ाई दर वापस लेने से व्यापारियों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार द्वारा कपड़े पर जीएसटी 5 से 12 प्रतिशत करने का फैसला वापस लेने पर व्यापारियों के संघर्ष की जीत बताया है। व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग ने बताया कि जीएसटी काउंसलिंग की बैठक में कपड़ा और रेडीमेड कपडे़ पर एक जनवरी से जीएसटी बढ़ाने के निर्णय को वापस ले लिया गया है, जिससे व्यापारियों में खुशी है। ये व्यापारियों के संघर्ष की जीत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग लगातार कपड़े पर नए साल से बढ़ाई जा रही दरों को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से कर रह थे। इसके अलावा 31 जनवरी को पूरे प्रदेश में व्यापारियों ने दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन कर हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था। उन्होंने कहा कि जीएसटी में बढ़ोतरी करने से व्यापारियों और आमजन में भारी नाराजगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें