फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेंगे ट्रैक्टर-ट्रॉली और दोपहिया वाहन, बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए एनएचएआई और प्रशासन ने लिया निर्णय

विज्ञापन
केजीपी पर बाइक पर जा रहे युवक को समझाते टोल प्रबंधक शिव वीर सिंह - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। अब कुंडली-मानेसर-गाजियाबाद (केजीपी) तथा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तिपहिया वाहन तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं चलेंगे। हालांकि यह नियम पहले से ही लागू है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया था। यह निर्णय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा जिला प्रशासन ने बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए लिया है। इस निर्णय को सख्ती से लागू करने के लिए केजीपी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर हर टोल बैरियर के पास टीमें इन वाहन चालकों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

केजीपी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तिपहिया वाहनों के अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने पर पाबंदी है। इस संबंध में काफी पहले ही अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। लेकिन इन वाहनों पर रोक नहीं लगी, जिससे वाहनों की संख्या बढ़ने लगी और दुुर्घटनाएं भी बढ़ने लगीं। जिसे देखते हुए राजमार्ग प्राधिकरण ने यह कदम उठाया है। अब ऐसे वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे पर चलने से रोकने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नहीं मानें तो होगी कार्रवाई
केजीपी टोल प्रबंधक शिव वीर सिंह ने बताया कि दोपहिया, तिपहिया व ट्रैक्टर चालकों को समझाया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर न चलें। यदि ये नहीं रुके तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मदद से उन्हें इंपाउंड कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें