फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन बेचने का झांसा देकर फैक्टरी मालिक से 14 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। नमकीन बेचने का झांसा देकर फैक्टरी मालिक विजय कुमार के साथ 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोपी नमकीन की खरीदारी करके बाजार में बेचने का कार्य करता था। पीड़ित के साथ आरोपी ने 14 लाख रुपये का व्यापार किया और बाद में बंद कर दिया, लेकिन रुपये नहीं दिए। फैक्टरी मालिक ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उमराला रोड पर श्री बालाजी उद्योग नाम से उनकी फैक्टरी है। अनिरुद्ध शुक्ला निवासी शंखेडा चार्य नगर, कानपुर लगभग चार साल पहले उनसे मिलने आया और उसने कानपुर व आसपास के क्षेत्र में नमकीन बेचने की बात कही थी। शिकायत में बताया कि 2021 तक उसके साथ काम किया , लेकिन कुछ समय बाद उसने बगैर बताए ही उसके साथ व्यापार करना बंद कर दिया। शिकायत में बताया कि उक्त व्यक्ति पर उसके 14 लाख रुपये का भुगतान बकाया है। जब भी वह अपनी भुगतान की की मांग करते तो रुपये देने में आनाकानी करता रहा। शिकायत में बताया कि बार-बार पैसे मांगने पर उसे छह लाख रुपये और आठ लाख रुपये का चेक दे दिया था। जब वह चेकों को जमा कराने बैंक में गया तो बताया कि जिस खाते के ये चेक हैं, वह खाता तो पिछले काफी दिनों से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें