फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क दुर्घटना में दंपती सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्शन: 1- दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार: संवाद
विज्ञापन

कैप्शन: 2- मृतक दंपति मनीष भाटिया व दर्शना भाटिया का फाइल फोटो
कैप्शन: 3- मृतक राज कुमार जायसवाल का फाइल फोटो
कैप्शन: 4- जिला नागरि अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराते हुए पुलिस
कैप्शन: 5- बेटे की मौत की सूचना मिलने पर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे राजकुमार के पिजा विलाप करते हुए

कोकिलावन से शनिदेव के दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार
पलवल ओमेक्स सिटी के सामने ट्रॉला द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कोकिलावन से दर्शन कर लौट रहे कार सवार दंपती सहित तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे चल रहे ट्रॉले में जा घुसी। दुर्घटना होते ही वहां पुलिस पहुंच गई तथा दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर रात ढाई बजे वाहनों के पहिये रुक गए। लोगों ने दुर्घटना के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना होते ही ट्रॅाला चालक मौके पर ही ट्रॉला छोड़कर फरार हो गया।
फरीदाबाद एनआईटी निवासी 43 वर्षीय मनीष भाटिया पत्नी दर्शना भाटिया, बेटी वाणी के साथ अपने मित्र गांधी काॅलोनी फरीदाबाद निवासी राजकुमार जायसवाल की कार में उसकी पत्नी गीतांजलि तथा बेटी आहना के साथ कोकिलावन शनिदेव के दर्शन के लिए गए थे। रात करीब दो बजे वे कोकिलावन से शनिदेव के दर्शन कर वापिस लौट रहे थे। जब वे दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर पलवल स्थित ओमेक्स सिटी के सामने पहुंचे तो आगे चल रहे एक 10 टायरा ट्रॉला के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिस कारण कार चला रहे राजकुमार जायसवाल पर कार नहीं संभली और कार ट्रॉले में जा घुसी। यह देखते ही राजमार्ग पर चल रहे अन्य वाहन भी रुक गए। वाहनों में सवार लोग अपने-अपने वाहनों से बाहर निकल आए तथा ट्रॉले के नीचे घुसी कार में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उसी दौरान सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई तथा लोगों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मनीष भाटिया उसकी पत्नी दर्शना और राजकुमार जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य चारों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। ट्रॉला चालक फरार हो गया है। ट्रॉले को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सड़क दुर्घटना में मृतक राज कुमार जायसवाल की पत्नी गीतांजलि तथा उसकी 10 वर्षीय बेटी आहना की गंभीर हालत है। उन्हें फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक मनीष भाटिया की बेटी वाणी की गंभीर हालत को देखते हुए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक राजकुमार जायसवाल के घर में बूढ़े पिता हैं। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता संतराम का रो-रोकर इतना बुरा हाल था कि उनके साथ आए लोगों द्वारा उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा था। अस्पताल परिसर में बताया गया कि मृतक राजकुमार की पत्नी व बेटी अस्पताल में हैं तथा उन्हें इस बात का होश ही नहीं है कि राजकुमार की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें