महिला की शिनाख्त नहीं, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में एक 40 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने के लिए जांच शुरू कर दी है तथा शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में एक महिला अचेत अव्यस्था में पड़ी है तथा उसके मुंह से झाग निकल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा महिला की हालत को देखते हुुए उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है। पुलिस ने महिला की तलाशी ली, लेकिन उसके पास कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। थाना प्रभारी के अनुसार, महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।