फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में डूबे तीन भाई-बहन, दो लापता, मां के साथ चराने गए थे बकरी, एक को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। हसनपुर में रविवार को मां के साथ बकरी चराने गए तीन बच्चे पैर फिसलने के कारण यमुना नदी में गिर गए। बच्चों के शोर मचाने पर मां ने 12 वर्षीय बेटी देवकी को बचा लिया, लेकिन दो बच्चों का पता नहीं चल पाया। इनमें सात वर्षीय मयंक और चार वर्षीय राज शामिल हैं। लोगों ने यमुना नदी में गोताखोरों के साथ मिलकर बच्चों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक मिल नहीं सके। वहीं लापता बच्चों के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कस्बे के चामड़ मोहल्ले निवासी मुकेश की पत्नी गुड्डी अपने बच्चों देवकी, मयंक और राज के साथ बकरियां चराने के लिए यमुना नदी के किनारे गई हुई थी। दोपहर बाद अचानक तीनों बच्चें खेलते हुए यमुना नदी में जा गिरे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर गुड्डी ने देवकी को नदी से निकाल लिया, लेकिन बहाव अधिक तेज होने के कारण दो बच्चों को नहीं निकाल सकी। गुड्डी के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम करने वाले लोग दौड़कर वहां पहुंच गए। बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही पुलिस भी भारी दल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर तलाश शुरू कर दी, लेकिन पता नहीं चल सका। इस मामले में थाना प्रभारी रवींद्र का कहना है कि यमुना में लापता बच्चों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें