फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घर में घुसकर हमला और तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने घर में घुसकर महिला और उसके परिवार पर हमला करने और तोड़फोड़ करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव अलावलपुर निवासी गज्जू उर्फ गजेंद्र, ललपुरा कदीम निवासी मोहित और अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, जुपिटर स्कूटी और एक डंडा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव अलावलपुर निवासी सुनीता ने 15 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जून की रात कुछ युवक जबरन उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर का सामान तोड़ दिया और विरोध करने पर सुनीता तथा उनके देवर सूबे पर हथौड़े और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर चांदहट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

चांदहट थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत में लगाए गए हवाई फायर और अवैध हथियार के इस्तेमाल के आरोपों की पुष्टि नहीं होने की बात कही। विवेचना के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन और डंडा बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें