फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना पुलिस ने गांव आल्हापुर में हुए गोपाल की हत्या के मामले का खुलासा किया है। गोपाल की पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं पुलिस पांचवें आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि बीती पांच दिसंबर को आल्हापुर पुल के समीप गांव निवासी गोपाल का शव मिला था। मामले में गांव पेलक निवासी नानक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी छोटी बहन प्रीति की शादी गांव आल्हापुर में गोपाल के साथ करीब 13 साल पहले की थी। दो दिसंबर को वह अपनी बहन और जीजा गोपाल से मिलने उनके घर आल्हापुर गया था, तो गोपाल ने उसे बताया कि सुमेरी, महावीर, दिनेश व अन्य कुछ लोगों ने रोक कर उसे धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान गावं पातली खुर्द निवासी बिजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मृतक की पत्नी प्रीति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेम प्रसंग में गोपाल बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसने अपने साथी रवि व अशोक निवासी पातली खुर्द तथा एक आरोपी निवासी पैगलतु के साथ मिलकर गोपाल की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में संलिप्त मृतक की पत्नी प्रीति, अशोक व रवि को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें