फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी को नीचे फेंक पशुओं से भरा ट्रक ले गए तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। ट्रक में 32 भैंसों को मुंह व पैर बांधकर ले जाकर चालक को पुलिस ने काबू किया। थाना ले जाते समय चालक ने पुलिस कर्मी को चलते ट्रक से नीचे फेंक दिया और ट्रक का पहिया चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। पुलिस कर्मी ने कूदकर अपनी जान बचाई। चालक पशुओं से भरे ट्रक को लेकर फरार हो गया। चांदहट थाना पुलिस ने हिंदू सुरक्षा दल के सदस्य की शिकायत पर एक नामजद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर तेजपाल ने बताया कि गांव रहराना निवासी हिंदू सुरक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र की सूचना पर केजीपी एक्सप्रेस पर छज्जूनगर टोल के समीप पशुओं को भरकर ले जा रहे ट्रक को काबू किया गया। ट्रक चालक जिला नूंह के घासेड़ा गांव निवासी रिजवान से पशुओं से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, परंतु वह पेश नहीं कर पाया। ट्रक की तलाशी लेने पर 32 भैंस मुंह व पैर बंधी हुई मिली। चालक रिजवान को ट्रक को थाने ले जाने के लिए कहा गया और पुलिस कर्मी कर्मबीर को ट्रक में बिठा दिया। चालक ट्रक को नूंह की तरफ लेकर भागने लगा। पुलिस कर्मी ने रोकने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की नीयत से चलते ट्रक से फेंक दिया। सड़क पर पड़े पुलिस कर्मी पर ट्रक का पहिया चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया, परंतु उसने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस का कहना है कि दीपेंद्र की शिकायत पर एक नामजद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें