फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शटरिंग खोलते ही गिर पड़ी पानी के बूस्टर चेंबर की छत

Tue, 06 Feb 2024 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- ठेकेदार के कर्मचारियों ने अधिकारियों पर अधिक कमीशन की मांग को बताया जिम्मेदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। हसनपुर के गांव बिलोचपुर में लाखों रुपये की लागत बनाए जा रहे पानी के बूस्टर का चेंबर बनकर अभी खड़ा नहीं हो पाया कि उसका लेंटर शटरिंग खोलने के साथ ही गिर पड़ा। लेंटर गिरने से पंचायत विभाग के अधिकारियों की देखरेख में लगाई जा रही घटिया निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। वहीं, मौके पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने घटिया सामग्री का ठीकरा पंचायत विभाग जेई व एसडीओ के सिर पर फोड़ दिया और निर्माण कार्य में खराबी ज्यादा कमीशन की मांग बताया। बाद में अधिकारियों के आदेश पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने टूटे हुए लेंटर को तुरंत साफ कर दिया।
मंगलवार की सुबह अचानक गांव बिलोचपुर में पीने के पानी के लिए बनाए जा रहे बूस्टर के चेंबर की छत का लेंटर सेटिंग खुलने के साथ ही नीचे गिर पड़ा। लेंटर गिरने के साथ ही मजदूरों में भगदड़ मच गई। लेंटर गिरने की सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीण राहत बचाव के कार्य के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन गनीमत यह रही सेटिंग खुलने के कार्य में कोई मजदूर घायल नही हुआ। ग्रामीणों ने जब घटनास्थल पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पंचायत विभाग के जेई प्रदीप व एसडीओ अरशद की देख रेख में कार्य किया गया, जिसमें उन्होंने अधिक कमीशन की मांग की थी। ग्रामीण सुकेंन्द्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, बलराज, बिंटू मनोज कुमार आदि ने जब घटिया सामग्री के बारे में अधिकारियों से शिकायत की तो उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई विभाग के अधिकारियों ने नहीं की। ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत विभाग अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर पैसा वसूलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रेमसिंह राणा लेंटर गिरने के बारे में उन्हें कोई सूचना नही है। उन्होंने अधिकारियों को बचाते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें