फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम को घेर कर पीटा, पथराव भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गांव आल्हापुर में लूट व मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने 12 पुलिस कर्मियों को घेर लिया और पथराव किया गया। पथराव के दौरान पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई। एक पुलिस कर्मी को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। भवनकुंड पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, वर्दी फाड़ने, गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने और पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में सात नामजद व 30-40 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

डीएसपी यशपाल खटाना के अनुसार सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव आल्हापुर में 12 नवंबर को घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की गई। आल्हापुर निवासी विशाल की शिकायत पर मास्टर महावीर, संतराम, दिनेश, अनिल, सुनील, नरेश, सौरव, गौरव, आशु, हिमांशू, गौरव, देवेंद्र उर्फ बंटी, हर्ष, लविश, सुभाष, नवीन, सुमेरी, पवन, बिज्जू, बसंत, अजय, चिंटू व 15-20 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार रात करीब नौ बजे आरोपियों को पकड़ने के लिए भवन कुंड चौकी पुलिस ने दबिश दी। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर उदयभान, सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल संजीत, ईएचसी जगबीर, सिपाही विनोद कुमार, एसपीओ ओमबीर, होमगार्ड मुकेश कुमार, हेडकांस्टेबल सुदेश, महिला सिपाही शकुंतला, एसपीओ धन सिंह, गाड़ी चालक संदीप शामिल थे।
पुलिस टीम आरोपियों के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही थी। उसी दौरान सीताराम, राजीव, पूनम, सुंदरी, रोहताश, जितेंद्र, मोती व 30-40 महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव के लिए भागना शुरू किया तो पथराव कर दिया। पथराव में कई पुलिस कर्मी चोटिल हो गए, जबकि विनोद कुमार सिपाही घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। पथराव में पुलिस गाड़ी के शीशे चटक गए। अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस पर हमले के सभी आरोपी भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें