फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बदमाशों ने दुकान से नकदी और जूलरी लूटी

विज्ञापन
लूट करने के बाद भागते बदमाश
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाश तमंचे के बल पर एक दुकानदार से हजारों की नकदी और जूलरी लूटकर फरार हो गए। शहर थाना और अपराध जांच शाखा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के रहने वाले संपत ने बताया कि पलवल के मेन बाजार सराय मार्के ट में उनकी पुनावाला बुलियन रिफायनरी के नाम से जूलरी की गलाई, पकाई और टंच करने की दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे वह और उसका साथी विजय दुकान पर मौजूद थे। तभी नकाबपोश एक बदमाश दुकान के अंदर घुसा और उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर कहा कि जो भी तेरे पास है, सब निकाल दे। अन्यथा गोली मार दूंगा। इस दौरान नकाबपोश एक बदमाश और दुकान के अंदर घुसा और उसने पीड़ित के साथी पर तमंचा तान दिया। डर के कारण उन्होंने गल्ले में रखी 60 हजार की नकदी, सवा किलो चांदी और 10 ग्राम सोना निकालकर उन्हें दे दिया। इसके बाद बदमाशों ने दुकान में रखी हुई अलमारी को भी खंगालना शुरू कर दिया। तभी एक ग्राहक उसकी दुकान पर आया तो बदमाश उसे भी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना और अपराध जांच शाखा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित ने मामले की लिखित पुलिस को दे दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें