फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर भूमाफिया ने तीन दुकानें तोड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। बस अड्डा पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही शनिवार की रात करीब 12 बजे कुछ भूमाफिया द्वारा जेसीबी से तीन दुकानें तोड़ दी गईं। सारा सामान भी मलबे में दबा दिया। चौकीदार द्वारा सूचना मिलने पर पहुंचे दुकानदारों ने पुलिस को शिकायत दी। वहीं इसके विरोध में रविवार को व्यापारियों ने थाने के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। जानकारी मिलने के बाद विधायक दीपक मंगला भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बस अड्डा से मीनार गेट जाने वाले मार्ग पर बस अड्डा में स्थित शिव मंदिर के ठीक सामने मार्केट है। मार्केट में ही जवाहरलाल, सुरेंद्र कुमार और हर्ष कुमार पिछले 40 सालों से दुकान करते हैं। ये व्यापारी जिन दुकानों में दुकान करते हैं, वे किराए पर हैं व दुकानें साधु राम शास्त्री से ली हुई हैं। तीनों दुकानदार कपड़े व बर्तनों का काम करते हैं। बताया गया कि करीब 15- 20 दिन पहले दिलीप बिंदल नाम के व्यक्ति द्वारा इन दुकानों को खरीद लिया गया और दुकानदारों को धमकी दी थी कि वे तुरंत खाली कर दें अन्यथा तोड़ दी जाएंगी। इसके बाद भी वह विभिन्न माध्यमों से उन्हें धमकी देता रहा। दुकानदारों ने 26 जुलाई को अदालत में गुहार भी लगाई थी। जिसके संदर्भ में आरोपी दिलीप को 30 जुलाई को सम्मन भी जारी किया गया था। शनिवार देर शाम दुकानदार घरों को चले गए। रात करीब 12.30 बजे चौकीदार द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि उनकी दुकान को तीन जेसीबी मशीनों और तीन-चार गाड़ियों में आए अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी। 15 से 20 मिनट के बाद जब पहुंचे तो उन्हें दुकान और उसमें रखा सामान टूटा मिला। जिसके तुरंत बाद उन्होंने दिलीप बिंदल के खिलाफ बस स्टैंड चौकी पर लिखित शिकायत की।
पीड़ितों ने पुलिस से मांग की है कि सुरक्षा के बीच इन दुकानों को दोबारा बनवाया जाए और आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। दोपहर तक भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पलवल व होडल के व्यापारी एकत्रित हो गए और दुकानों के सामने ही तंबू लगाकर धरने पर बैठ गए। बाद में कुछ महिलाएं व व्यापारी एकत्रित होकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

थाने में जाकर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है कि मामले में शिकायत ले ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें