फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

Fri, 17 Oct 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के राजीव नगर में एक मकान से लाखों रुपये की नकदी और गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। मकान मालिक कमलेश्वर दयाल परिवार सहित इलाज के लिए बाहर गए हुए थे, तभी चोरों ने रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दे दिया। कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कमलेश्वर दयाल के पैर में चोट लगने से हड्डी टूट गई थी। इलाज के लिए परिजन उन्हें पलवल के एक निजी अस्पताल लेकर गए। उपचार के बाद वे अपने भाई के घर ठहर गए। इस दौरान उनका मकान बंद था और मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने मौके का फायदा उठाकर रात में ताले तोड़ डाले और घर के अंदर घुस गए।
विज्ञापन


कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से करीब 66 हजार रुपये नकद, साढ़े तीन ग्राम सोने की अंगूठी और अन्य सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार घर लौटा तो उन्होंने देखा कि दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं तथा घर का सामान बिखरा हुआ है। जांच करने पर नकदी और आभूषण गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि कमलेश्वर दयाल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें