फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पशुओं को डंडा मारने पर भड़का विवाद, तीन लोग घायल

Fri, 17 Oct 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोग घायलउटावड गांव में कहासुनी के बाद हुआ हमला, पुलिस ने दंपती और बेटे पर केस किया दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। उटावड गांव में पशुओं को डंडा मारने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झगड़ा हो गया। विवाद में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक दंपती और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रेणु शेखावत के अनुसार, गांव निवासी जमशेद ने शिकायत में बताया कि हनीफ नामक व्यक्ति ने उनके प्लॉट में बंधी भैंस को लाठी मारी थी। इस पर उसकी भाभी रिहाना ने आपत्ति जताई तो हनीफ ने उन्हें धमकी दी। कुछ देर बाद हनीफ तेजधार हथियार, उसका बेटा निशार लाठी और पत्नी आसूबी डंडा लेकर जमशेद के प्लॉट पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। शोर सुनकर जमशेद, उसका भाई राशिद और जीशान मौके पर पहुंचे तो हनीफ ने जमशेद के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बाकी दोनों पर भी हमला किया गया। तीनों घायल हो गए। घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। थाना उटावड पुलिस ने हनीफ, उसकी पत्नी आसूबी और बेटे निशार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें