फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहले स्थान पर रहीं काजल

Mon, 23 May 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
काजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में जीवन ज्योति स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर शानदार परिणाम प्राप्त किया। स्कूल की छात्रा काजल पोसवाल ने 500 में से 489 अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया है। 
विज्ञापन


जीवन ज्योति स्कूल के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र गहलोत के अनुसार हेमलता ने 487 अंक लेकर स्कूल में द्वितीय और पिंकी ने 485 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी का रविवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो गया। हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम के अनुसार छात्रा शीतल ने 500 में से 482 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि मोनिका व प्रिया ने 481-481 अंक प्राप्त करके संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


साक्षी और कनक रावत 478 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, द न्यू ऐज स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने बताया कि स्कूल की छात्रा रेखा 500 में से 466 अंक लेकर  प्रथम रहीं। तरुण कुमार ने 464, मोहित ने 455 और अमन ने 453 अंक हासिल किए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें