फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: किरायेदार पर 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी भागा, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कीसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में एक 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग के साथ उसके पड़ोस में किराये पर रहने वाले युवक आकाश ने दुष्कर्म किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने बच्ची से उस वक्त दुष्कर्म किया जब उसके माता-पिता अपनी मां की खराब तबीयत के कारण डॉक्टर के पास गए हुए थे। बच्ची घर पर अकेली थी।
विज्ञापन


आरोपी आकाश ने घर में घुसकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। माता-पिता के घर लौटने पर आरोपी भाग गया। घर पहुंचने पर माता-पिता ने बच्ची को रोते हुए पाया। बच्ची ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद मां ने कैंप थाना में शिकायत दर्ज कराई। कैंप थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि आरोपी आकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें