शिमला रवाना होने से पहले मौजूद शिक्षकों का दल। संवाद
- फोटो : Palwal
पलवल। जिले में प्रत्येक विद्यालय में स्काउटिंग यूनिट स्थापित करने तथा युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए जिले के 27 यूनिट लीडर अध्यापक संस्था शिमला में प्रशिक्षण लेंगे। इसके लिए ये सभी अध्यापक सोमवार को भारत स्काउट एंड गाइड के तारा देवी शिमला में स्थित ट्रेनिंग सेंटर में बेसिक प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए।
संस्था के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल के निर्देशन में पलवल जिले से 27 अध्यापकों और 24 विद्यार्थियों का दल भाग लेगा। जो कि अन्य प्रतिभागी जिलों की तुलना में सर्वाधिक है। यह कैंप राज्य प्रशिक्षण आयुक्त एलएस वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। यहां सामान्य सुविधाओं के साथ प्रतिभागियों को एक सैनिक जैसा प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि किसी भी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थितियों में वो अपने समाज तथा राष्ट्र की सेवा कर सकें। पलवल जिले के प्रतिभागियों में ओमपाल सिंह, वेद प्रकाश, करतार सिंह, कपिल देशवाल, वीर सिंह, अनुज कुमार, करण सिंह, रघुविन्द्र, रविंद्र कुमार, जगत सिंह, राहुल देव, कुलदीप, विष्णु गौड़, मनोज कुमार, आर्य वीर, पवन पांचाल, महेश चंद, प्रीतम सिंह, सुशील, खेमचंद तथा विजय कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।