फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के बिना अधूरा है स्वच्छ भारत मिशन, समीक्षा बैठक के दौरान बोली सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य

विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों व अधिकारियों साथ बैठक करती सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्या अंजना पंवार - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य अंजना पंवार ने लघु सचिवालय में सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक जीवन का अध्ययन करने के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और समस्या को हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन सफाई कर्मचारियों के बिना अधूरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि स्वच्छता के क्षेत्र में भारत की विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान हो। ऐसे में सफाई कर्मियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित कर उन्हें कामयाब बनाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों के लिए सभी आवश्यक संसाधन और मौसम के अनुसार वर्दी उपलब्ध करवाई जाए। सफाई कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनियों का निर्माण किया जाए। कर्मचारियों के जो पहचान पत्र बने हैं, उन पर ब्लड ग्रुप चिह्नित कर पुन: बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के भी निर्देश दिए। अंजना पंवार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध करवाएं, इसमें महिला व पुरुष के लिए अलग से सभी जन सुविधाएं होनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर एसडीएम वैशाली सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर सिंह नेहरा, नगर परिषद पलवल के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव, नगर पालिका हथीन के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें