फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने शिक्षिका से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। छात्र ने कोचिंग सेंटर में कार्यरत महिला शिक्षक से छेड़छाड़ की और उसे अश्लील शब्दों से अपमानित किया। महिला की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कैंप थाने में महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह कोचिंग सेंटर में अध्यापिका है। कोचिंग सेंटर में कुछ लड़के बाथरूम के पास खडे़ होकर लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करते हैं। शुक्रवार को लड़कियों के बाथरूम के नजदीक खडे़ लड़कों से क्लास में जाने और वहां खड़े नहीं होने की बात कही। वहां खडे़ छात्र रोहताश ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर कोचिंग सेंटर के शिक्षक आ गए और छात्र रोहताश को दबोच लिया। रोहताश ने भागने का प्रयास करते हुए अध्यापकों से छोड़ने की बात कही और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें