फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप ने सताया, गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया

विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए छाता व मुंह पर कपड़ा बांधकर चलती युवतियां - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। गर्म हवाओं ने शुक्रवार को भी लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। इस कारण दोपहर करीब 12 बजे के बाद बाजारों और सड़कों पर कर्फ्यू जैसा असर दिखा। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों और अपने कार्यालयों के अंदर दुबके रहे। लोग गर्मी से बचने का प्रयास करते नजर आए। कहीं कोई मुंह और सिर पर कपड़ा रखकर तो कोई छाता लेकर बाहर जाता हुआ दिखाई दिया। गर्मी इतनी ज्यादा है कि किसान खेतों पर फसलों की बुवाई दिन में नहीं कर पा रहे हैं। रात को जागकर किसान अपनी फसलों की बुवाई कर रहे हैं। वहीं, मजदूरों के भी हाल-बेहाल हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 तथा न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गर्म हवाएं 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। जबकि मौसम में आर्द्रता 12 फीसदी थी। सूर्य देव ने निकलते ही सुबह सात बजे से आग बरसानी शुरू कर दी। सुबह 10 बजे के बाद तो सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो गया। आग उगलते सूर्य देव लोगों को झुलसा रहे थे। लोग आग से बचने के लिए पानी सिर पर डालते नजर आए। गांवों में लोग ट्यूबवेल चलाकर उसमें नहाकर अपनी गर्मी भगाने का प्रयास करते रहे तो शहरों में लोगों ने स्वीमिंग पूल की ओर रुख किया।
अस्पतालों में लगीं मरीजों की कतारें
गर्मी के कारण डायरिया और अन्य बीमारियों की चपेट में आए लोग अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। लोगों ने वहां पहुंचकर डॉक्टरों से जांच कराई तथा दवाइयां लीं। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को भी 400 से अधिक ओपीडी हुई। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी लोगों की भीड़ नजर आई। नेत्र रोगियों के यहां भी आंखों के रोग से ग्रस्त मरीजों की संख्या अधिक नजर आई।
विज्ञापन

रोजाना 15 गिलास पानी पीएं
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि घर का बना खाना खाएं तथा बाहर तली भुनी चीजों का सेवन न करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। बिना प्यास के भी पानी पीते रहे। दिन में कम से कम 15 गिलास पानी अवश्य पीएं। उन्होंने कहा कि हल्का सा भी बीमार होने पर तुुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें