फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम और उड़ती धूल से हलाकान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम और उड़ती धूल से हलाकान
विज्ञापन

पलवल (प्रवीण बैंसला)। गांव बामनीखेड़ा में बनाए गए पुल का 10 प्रतिशत निर्माण कार्य पिछले सात माह से लटका पड़ा है। पुल का 90 प्रतिशत कार्य करीब सात माह पूर्व पूरा कर लिया गया था, लेकिन 10 प्रतिशत कार्य पूरा नहीं होने से लोग परेशान है। वहीं पुल से उड़ती धूल प्रदूषण को बढ़ा रहा है। बार-बार शिकायतों के बाद भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। करीब सात साल पहले दिल्ली से आगरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर से सिक्स लेन करने का कार्य शुरू हुआ। सिक्स लेने के तहत आल्हापुर, कुसलीपुर, मितरौल, सराय, बंचारी व गोढौता चौक में पुल बनाए जाने का कार्य पूरा कर लिया गया। यातायात का दबाव ज्यादा होने पर गांव पृथला, हुडा सेक्टर दो मोड़, बहरौला व बामनीखेड़ा में पुल बनाने की मांग की गई। मांग पर दो वर्ष पूर्व गांव बामनीखेड़ा में पुल बनाने की मंजूरी मिली और कार्य शुरू कर दिया गया। बीते साल गांव बहरौला, पृथला व हुडा सेक्टर दो मोड़ पर पुल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल गांव बहरौला का कार्य पूरा कर लिया गया। हुडा सेक्टर दो व पृथला में पुल का कार्य जारी है, जबकि बामनीखेड़ा में सात माह पहले 90 प्रतिशत कार्य पूरा होने के बाद काम बंद कर दिया गया। बामनीखेड़ा पुल का निर्माण कार्य रुक जाने से धूल उड़ती रहती है। पुल के ऊपर निर्माण सामग्री भी खुले में पड़ी हुई है।
पुल का कार्य पूरा ही होने वाला था कि सात माह पहले काम को बंद कर दिया। सड़क जर्जर होने से जाम लग जाता है। जाम लगने पर गांव के बीच से वाहनों को गुजारा जाता है, जिससे काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

- सतबीर उर्फ सोनू, निवासी गांव बामनीखेड़ा
काफी प्रयासों के बाद गांव में पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिससे राहत मिलने की उम्मीद थी, परंतु जब काम पूरा होने वाला तो ठेकेदार ने काम बंद कर दिया।
विज्ञापन

- सबरजीत कश्यप, स्थानीय निवासी
पुल न बनने से वाहन जाम में फंसे रहते हैं। उनसे निकलने वाला धुआं वातावरण को दूषित कर रहा है। कई बार शिकायत की गई है, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही।
- राजेंद्र प्रसाद शर्मा, स्थानीय निवासी
निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को कहा जाएगा। निर्माण कार्य के पूरा होने से जहां यातायात सुगम होगा, वहीं ग्रामीणों को भी कोई परेशानी नहीं होगी।
- दिनेश कुमार, नगराधीश
(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें