फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
विज्ञापन

पलवल। शारदीय नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भी मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। शहर के विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। घंटियों की आवाज के साथ जय माता दी के नारे गूंजते रहे। मंदिरों में पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। जगह-जगह कीर्तन व भजनों के कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्रज क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण पलवल में विशेष तरीके के नवरात्र मनाए जाते हैं। रविवार को शहर के पचोवन पर स्थित देवी का मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, खोंटा मंदिर, जंगेश्वर मंदिर, संतोषी माता मंदिर खैलकलां, काली माता मंदिर, कमेटी चौक स्थित देवी माता मंदिर में विशेष पूजा की गई।
विज्ञापन

मिथलेश ने कहा कि मैं हर बार नवरात्र में माता का व्रत रखती हूं और अपने परिवार तथा देश में सुख-शांति की प्रार्थना करती है। मातारानी सभी की मनोकामना पूरी करती है। वहीं नीलम ने कहा कि मां भगवती पर अटूट विश्वास है। शक्ति सभी शक्तियों से पूर्ण है। सच्चे मन से व्रत रखकर जो भी माता से मांगों वो उसे अवश्य पूरा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें