फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 को होगी प्रदेश स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता

Wed, 17 Feb 2016 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
23 फरवरी से नूंह में होने वाली प्रदेश स्तरीय हरियाणा अखाड़ा प्रतियोगिता में जिले के 25 पहलवान दांव आजमाएंगे। प्रतियोगिता में हरियाणा केसरी व हरियाणा कुमार का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला युवा व खेल अधिकारी अशोक सैनी के अनुसार पलवल से शामिल होने वाले पहलवानों में जिला केसरी का खिताब जीतने वाले पहलवान भूपेश व जिला कुमार का पदक जीतने वाले तस्लीम भी शामिल होंगे।

इनके अलावा अंडर-16 आयु वर्ग के पहलवानों के 30 किलोग्राम वर्ग में गांव घोड़ी के दीपांशु, 32 किलोग्राम वर्ग में कोंडल के घनश्याम, 34 किलोग्राम वर्ग में उटावड़ गांव के फजल, 36 किलोग्राम वर्ग में मोनू, 38 किलोग्राम वर्ग में कुलदीप, 42 किलोग्राम वर्ग में आकिल, 45 किलोग्राम वर्ग में गौरव, 48 किलोग्राम वर्ग में शाहिद व 52 किलोग्राम वर्ग में साहिल दांव आजमाएंगे।
विज्ञापन


अंडर-18 आयु वर्ग के पहलवानों में 46 किलोग्राम वर्ग में भारत, 58 किलोग्राम वर्ग में गुड्डू, 63 किलोग्राम वर्ग में पवन, 69 किलोग्राम वर्ग में विष्णु व 76 किलोग्राम वर्ग में दिनेश पहलवान हिस्सा लेंगे। वरिष्ठ वर्ग के 50 किलोग्राम वर्ग में भीम सिंह, 54 किलोग्राम वर्ग में हसन, 58 किलोग्राम वर्ग में साजिद अली, 63 किलोग्राम वर्ग में नेत्रपाल, 76 किलोग्राम वर्ग में तस्लीम व 85 किलोग्राम वर्ग में अजहरुद्दीन दो-दो हाथ करेंगे। कुश्ती कोच वजीर सिंह पहलवानों को जीतने के लिए जरूरी टिप्स दे रहे हैं।               
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें