फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए लगेगा रोजगार मेला

Wed, 17 Feb 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग 30 वर्ष तक के दिव्यांग व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में एक रोजगार मेले का आयोजन करेगा। मेला सार्थक एजूकेशन ट्रस्ट के सहयोग से 20 फरवरी को गुड़गांव में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

 
जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुड्डा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुड़गांव के कापसहेड़ा बॉर्डर के नजदीक उद्योग विहार फेज-1 के प्लॉट नंबर एक में 20 फरवरी को मेला आयोजित किया जा रहा है।

रोजगार मेले में 18 वर्ष से 30 वर्ष आयु तक के 10वीं, 12वीं व स्नातक तक शिक्षा प्राप्त दिव्यांग व्यक्ति कारपोरेट क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर रोजगार प्राप्ति का लाभ लें। मेले के संबंध में जानकारी के लिए दूरभाष नंबर-0124-4280848 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें