फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती जिले में कई स्थानों पर मनाई गई। विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने कार्यक्रमों को आयोजन कर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। सामाजिक संगठनों ने पार्क व स्कूलों में पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तनों में पानी रखा तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। चांदहट में एक सभा कर डॉ. अंबेडकर के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव पन्हेड़ा कलां में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत ने शिरकत की। विधायक रावत ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हेें नमन किया। उन्होंने कहा कि देश का विकास व उन्नति जातीयता नहीं बल्कि भारतीयता के आधार पर ही हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक लक्ष्य है कि देश की नागरिक की पहचान उसकी जाति के आधार पर नहीं बल्कि भारतीयता के आधार पर होनी चाहिए। ग्रामीणों ने विधायक को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मनोज धनगस सरपंच, अमीचंद पीटीआई, कर्मगुरु राजेंद्र, धर्मवीर, जगदीश चेयरमैन, ओमप्रकाश मौजूद थे। बघौला ग्राम में कांग्रेस के नेता राकेश तंवर ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था भारत का एक ही धर्म है वो है हमारा संविधान, वो संविधान जो न जाति देखता है न धर्म, न महिला पुरुष में भेद करता है, न अमीर गरीब का अंतर देखता है, यही एकता, समानता और सर्वोदय का ग्रन्थ हमारा संविधान है।
गांव चांदहट में सभा व भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल थे। इस अवसर पर दलाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर किसी एक जाति से नहीं बंधे हुए थे। आज बाबा साहेब को लोगों ने एक जाति विशेष में बांध दिया है। भाजपा सरकार लोगों को जातपात व धर्म में बांट रही है। पूर्व सरपंच बिजेंद्र सिंह चांदहट ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

सेंटसीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया याद
अलीगढ़ रोड स्थित सेंटसीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चेयरमैन सतवीर पटेल और प्रिंसिपल डॉक्टर किरण, अध्यापक विवेक ,मदन ,प्रेम , सतपाल, रामनिवास, नीलम, सपना पोसवाल द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की गई। नवीं कक्षा की छात्रा पायल, भारती और रिया और सातवीं कक्षा के छात्र दुष्यंत ने भाषण द्वारा संविधान निर्माता के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला।
अंबेडकर जयंती पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
पर्यावरण सचेतक समिति द्वारा डॉ. अंबेडकर जयंती पर पुष्पार्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान पक्षियों के लिए पार्क व स्कूल में मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर रखा गया। संस्था संयोजक आचार्य राम कुमार बघेल, बाबू जगजीवन राम ने पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तनों में दाना-पानी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर मास्टर मानिक चंद, थान सिंह, अमरपाल, देव, गजेंद्र, ईश्वरराज, सुरेश शर्मा, घनश्याम, सचिन, प्रमोद मौजूद रहे।
बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने जिला कार्यालय पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बाबा साहेब के बताए पद चिन्हों पर चलने का सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बॉबी, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, महेंद्र चौहान, रामपाल लिखी, सुरेंद्र बाल्मीकि, सतपाल देशवाल, महेंद्र सरपंच, मदन लाल शर्मा मौजूद थे।
सल्लागढ़ में पूर्व विधायक ने मनाई जयंती
सल्लागढ़ में पूर्व विधायक रामरतन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने पुष्प अर्पित कर कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा जो संविधान का निर्माण किया था, उसे आज बदलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
गांव बाता में मनाई जयंती
गांव बाता में अंबेडकर जयंती पर सरपंच सुंदर लाल ने पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि गांव बाता में डॉ. अंबेडकर जयंती हर साल सभी वर्गों के लोग मिलकर मनाते हैं। गांव में शिक्षा का प्रसार बाबा साहब के बताए मार्ग पर किया जा रहा है। गांव में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कंवर सिंह, मोहनलाल, मेघराज, सतवीर, रमेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें