फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समगोत्र प्रेम विवाह को लेकर गांव गुराकसर व खिल्लूका में फिर तनाव

Tue, 09 Aug 2016 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
दुल्हनें - फोटो : file photo
विज्ञापन
 समगोत्र विवाह को लेकर खंड के दो गांवों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सोमवार को गुराकसर गांव के लोगों ने खिल्लूका गांव के लोगों का स्टेट हाईवे से आना-जाना बंद कर दिया। खिल्लूका गांव के कई लोगों को रोड पर रोक कर पीटा गया तथा ऑटो में सवार लोगों के साथ भी मारपीट की गई। इसके चलते गांव खिल्लूका के लोगों ने गुराकसर साइड से आना-जान फिलहाल बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


यह विवाद एक समगोत्र विवाह को लेकर बना हुआ है। गुराकसर गांव की एक लड़की ने खिल्लूका गांव के एक युवक  के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों का एक ही गोत्र है, इस कारण यहां की पंचायतों को यह विवाह मंजूर नहीं है। इसी के चलते दोनों गांवों में हालात तनावपूर्ण हैं। 

सोमवार को अचानक गुराकसर गांव के लोगों ने खिल्लूका गांव के लोगों का रास्ता बंद कर दिया। खिल्लूका गांव के बच्चे गुराकसर गांव के हाई स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चों को भी रोका गया जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित रही। गुराकसर गांव के लोगों ने खिल्लूका गांव के कई लोगों को रास्ते पर रोक। बताया गया है कि एक ऑटो में सवार कई लोगों के साथ मारपीट भी की गई। इसमें हकमुद्दीन, हाकम, ईदू व अमानउल्ला आदि को पीटा गया। जैसे तैसे गांव गुराकसर के दूसरे गुट के लोगों ने उन्हें छुड़ाया। 
विज्ञापन


फिलहाल गांव खिल्लूका के लोगों ने स्टेट हाईवे से गुराकसर होकर आना-जाना बंद कर दिया है। गांव गुराकसर के लोगों का कहना है कि खिल्लूका के लोगों ने एक ही गोत्र की उनकी लड़की के साथ निकाह करके सामाजिक ताने बाने को चुनौती दी है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मेवात सेवा संघ के प्रधान असरुद्दीन खिल्लूका ने कहा है कि दोनों पक्षों को आपस में बैठकर मिलकर जुलकर विवाद का निपटारा करना चाहिए। उन्होंने दोनों गांवों के लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है। हथीन के  एसएचओ दीपचंद का कहना है कि हालात पर नजर रखे हुए हैं। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें