फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रीटमेंट प्लांट की हौदी टूटने से खेत जलमग्न

Sun, 07 Aug 2016 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
टूटी हाौंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रीटमेंट प्लांट से उजीना ड्रेन में जाने वाली गंदे पानी की हौदी टूटने व पाइप लाइन लीक होने से गढ़ी पट्टी गांव के लोगों की कई एकड़ फसल नष्ट हो गई। खेतों में जाने वाले रास्ते भी गंदे पानी से भर गए हैं। इस गंदे पानी के कारण गांव में बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। प्रभावित लोगों में विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है।  
विज्ञापन


दरअसल, जन स्वास्थ्य विभाग ने पांडव मंदिर के निकट बनाए गए ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले गंदे पानी को उझीना ड्रेन में डालने के लिए गढ़ी पट्टी गांव के खेतों में पाइप लाईन डालकर हौंदी बनाई हुई है। कई दिनों से पाइप लाइन में जगह-जगह से हो रहे लीकेज के कारण पाइप लाइन से रिसने वाला गंदा पानी खेतों में भर रहा है।

शनिवार को इसी पाइप लाइन के बीच में बनाई गई पानी की हौदी अचानक टूट गई, जिससे गंदा पानी खेतों व रास्तों में भर गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों व पार्षद तारा चंद ने जन स्वास्थ्यविभाग के अधिकारियों को दी। प्रभावित किसानों राजेंद्र, छोटू, धर्मवीर, जसबीर, मोहन व देशराज का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनकी कई एकड़ ज्वार की फसल बर्बाद हो गई। इसके अलावा गंदे पानी से उठती बदबू के कारण लोगों का खेतों में जान दूभर हो गया है।
विज्ञापन


साथ ही बीमारी का भी खतरा बना हुआ है। प्रभावित लोगों ने मौके पर पहुंचे जेई दौलतराम व कर्मचारियों से नुकसान की भरपाई की मांग की है। इस मामले में एक्सईएन सुधीर कुमार का कहना है कि जब तक हौदी व पाइप लाइन ठीक नहीं हो जाती तब तक ट्रीटमेंट का पानी नहीं छोड़ा जाएगा, साथ ही नुकसान की भरपाई के विषय पर उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें