फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत खराब होने पर 70 वर्षीय कांवड़िये की मौत

Tue, 26 Jul 2016 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
कावड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार से मेंहदीपुर-बालाजी कांवड़ ले जा रहे 70 वर्षीय बुर्जुग की एनएच-2 पर गांव घौलागढ़ के समीप अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। मृतक  कांवड़िये  के दूसरे साथी की पूछताछ पर कैंप थाना पुलिस जांच कर रही है, एवं मृतक के परिजनों के पलवल पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन


बहुआ बॉजार जिला बरेली (यूपी) निवासी छोटू शर्मा पुत्र ओमपाल ने बताया कि वह और उसका पड़ोसी 70 वर्षीय बांकेलाल पुत्र श्रीराम हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए आए थे। गत 17 जुलाई को वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर चले थे जो कि कांवड़ को उन्हें मेंहदीपुर बालाजी मंदिर पर चढ़ाना था। 

25 जुलाई को जब दोनो पलवल के आगरा चौक के समीप पहुंचे तो बांकेलाल के शरीर में अचानक दर्द पैदा हो गया और वह गांव घौलागढ़ के समीप आराम करने के लिए रुक गया। उसी दौरान बांकेलाल की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों के पलवल पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें