फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के चलते दिनचर्या प्रभावित

Mon, 25 Jul 2016 10:47 PM IST
palwal
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती के चलते शहर के लोगों में बिजली निगम के प्रति रोष बना हुआ है। विभिन्न-विभिन्न अंतरालों में एक-एक घंटे व आधा-आधा घंटेे का कट करके बिजली निगम के अधिकारी प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक की बिजली कटौती कर रहे हैं। बिजली कटौती के साथ-साथ लो वोल्टेज होने की भी समस्या बनी हुई है। वोल्टेज लो होने के चलते इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम नहीं कर पा रहे हैं जिससे सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन


बिजली निगम ने हथीन शहर के 66 केवी पावर हाउस को मेवात जिले के रनियाला पावर हउस से जबसे जोड़ा है उसी समय से व्यवस्था खराब हो गई है। मेवात के पावर हाउस से लो वोल्टेज की बिजली आ रही है क्योंकि वहां के पावर हाउस से हथीन टेल पर पड़ता है। इसके अलावा हथीन के 66 केवी पावर हाउस से मितरौल पावर हाउस को भी जोड़ दिया है इस कारण
हथीन का 66 केवी पावर हाउस ओवर लोड होकर ब्रेक डाउन भी कर देता है। 

एक रात में कई-कई बार ब्रेक डाउन होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  बिजली निगम के अधिकारियों को लिखित में  शिकायतें की हैं परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बारे में हथीन बिजली निगम के एसडीओ दिनेश कुमार का कहना है ओवर लोडिंग की समस्या के चलते यह समस्या आ रही है। अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया हुआ है। पावर हाउस के जेई ओमवीर का कहना है उन्हें जो आदेश मिलता है उसी के अनुसार बिजली सप्लाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें