पलवल। अनलॉक-5 में सरकार की ओर से सिनेमा घरों के खोलने की मंजूरी मिलने के बाद पलवल में भी एक मात्र सिनेमाघर रेडरॉक को 19 अक्तूबर से खोलने की तैयारी है। बृहस्पतिवार को सिनेमा घर में प्रबंधन की ओर से साफ-सफाई और सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं सामाजिक दूरी सहित कोविड-19 के नियमों के पालन की भी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
लोग पिछले छह माह से बंद पड़े सिनेमाघर के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने के साथ ही लोगों ने जाकर जानकारी भी लेनी शुरू कर दी है। प्रबंधन और कर्मचारी 19 अक्तूबर से खोले जाने की जानकारी दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को सिनेमाघर में कर्मचारी साफ-सफाई करने में जुटे रहे। वहीं दर्शकों के बैठने के लिए लगाई गई सीटों व पूरे परिसर को सैनिटाइज भी किया गया।
वर्जल-
पिछले छह माह से सिनेमाघर के बंद रहने से काफी नुकसान हुआ है। अब सरकार की मंजूरी मिलते ही पूरे कोरोना संक्रमण से बचाव का पूरा ध्यान रखते हुए साफ-सफाई कराई जा रही है। लाइटों को भी ठीक करवाया जा रहा है। 19 अक्तूबर से इसे शुरू कर दिया जाएगा। - मनीष पांचाल, प्रबंधक, रेडरॉक सिनेमा