फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा बाल सुधार गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। सीआईए पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह में भेजा दिया है। मामले में लिप्त एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी हाजिर खान ने बताया कि थाना हसनपुर के गांव निवासी व्यक्ति ने 12 जुलाई 2020 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की घर से लगभग चालीस हजार रुपये लेकर निकल गई है, जिसका कोई सुराग नहीं लग सका है। इस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने लड़की को सिकंदराबाद (यूपी) से बरामद किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में आरोपी शिवशंकर निवासी फिरोजाबाद यूपी को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज चुकी है। वारदात में शामिल फरार आरोपी को एएसआई महानंद के नेतृत्व में गांव लहरपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नाबालिग पाया गया है, जिसे अदालत में पेश करके बाल सुधार गृह में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें