फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क वालों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। कोरोना महामारी के मरीजों की बढ़ती संख्या को देख जिले में फिर से सख्ती शुरू कर दी गई है। सोमवार को होडल में मास्क न लगाने वाले लोगों के चालान काटे गए। पुलिस द्वारा मास्क न लगाने वालों से एक सप्ताह में एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुंडकटी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के खतरे को लेकर पिछले एक सप्ताह में 500 से ज्यादा लोगों पर मास्क न पहनने को लेकर कार्रवाई की है। अब तक पुलिस ने नियमों का पालन नही करने वाले लोगों से एक लाख रुपये के करीब जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण के चलते नागरिक बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले। कोरोना महामारी के मामले हालांकि पलवल में नहीं आ रहे हैं, फिर भी प्रशासन व पुलिस विभाग सतर्क है।
वर्जन-
पुलिस की सख्ती के बावजूद अभी कुछ लोग ऐसे हैं, जो लगातार कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। - दिनेश कुमार यादव, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें