फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से रेलवे कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल (पलवल)। गोढोता चौक पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिवपुरी कॉलोनी टूंडला, फिरोजाबाद (यूपी) निवासी अनुज कुमार ने बताया कि वह परिवार सहित होडल में किराए के मकान में रहते हैं। उसके पिता शिवकुमार रेलवे विभाग में गेटमैन के पद पर तैनात थे और विभाग ने उनकी ड्यूटी गोढोता फाटक पर लगाई हुई थी। सोमवार को वह अपने पिता को ड्यूटी पर छोड़ने के लिए उनके साथ आया था।
गोढोता चौक पर बस से उतरकर दोनों सड़क पार कर रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसके पिता को टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी चालक घटना के बाद कार सहित मौके से फरार हो गया। गाड़ी का नंबर यूपी-14सीएन 0279 था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें