फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मिले नदारद, कारण बताओ नोटिस जारी

Wed, 07 Aug 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अपनी लेट लतीफी से बाज नहीं आ रहे हैं। अपने कार्यालयों से नदारद रहने वालों के खिलाफ एसडीएम द्वारा कारण बताओ नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी जनस्वास्वाथ्य विभाग के कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लापरवाह कर्मचारियों के लिए समय पर कार्यालय पहुंचने के लिए एसडीएम के आदेश भी कोई मायने नहीं रखते हैं। कर्मचारियों को उच्च अधिकारियों का जरा भी भय नहीं है। विभाग के लापरवाह कर्मचारियों की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम रणवीर सिंह लोहान ने दूसरी बार विभागीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इससे पहले एसडीएम सिंह ने एक अगस्त को भी इसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। जब भी उन्होंने कार्यालय में भारी अनियमितताएं पाई थीं। मंगलवार को एसडीएम सिंह द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान जनस्वास्वाथ्य विभाग के कार्यालय से कई कर्मचारी अपनी डयूटी से गैर हाजिर मिले। एसडीएम रणवीर सिंह ने विभागीय कार्यालय के निकट स्थापित बूस्टर का निरीक्षण किया। कार्यालय के आसपास भरे कीचड़ और बदबूदार पानी और मैदान में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को भी देखा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अब एक सप्ताह के अंदर कार्यालय की चरमराई सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और बूस्टर के आसपास लगे गंदगी के ढेर और कीचड़ की सफाई कराने के निर्देश। इससे पहले किए गए निरीक्षण के दौरान भी कई कर्मचारी अपनी डयूटी से नदारद मिले थे। कार्यालय की छत पर रखी पीने के पानी की टंकी का निरीक्षण किया था, लेकिन विभागीय अधिकारी हैं कि उन्होंने एसडीएम के आदेश को भी हवा में उड़ा दिया। कर्मचारियों को उच्च अधिकारियों का जरा भी भय नहीं है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का ही नतीजा है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी शहर की जनता गंदा पानी पीने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें