फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सरकारी संपत्तियां बेचने, करनाल में किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल तथा पूर्व विधायक उदयभान के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर हथीन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ चुके इसराइल खान भी मौजूद थे। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सुबह 11 बजे कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला पर एकत्रित हुए। वहां से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते व नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचे।
लघु सचिवालय पर पहुंचकर किए गए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की नाकामी के चलते आज लोग परेशान है। करनाल में जिस तरह से किसानों पर लाठीचार्ज की गई, उससे भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आ रहा है। किसान नौ महीने से कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन भाजपा सरकार किसानों की मांग पूरी करने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का शोषण करने के अलावा गरीब, मजदूर व आम लोगों का भी शोषण कर रही है। हर वर्ग इस सरकार में दुखी है। भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम दिन रोज बढ़ रहे हैं। पेट्रोल डीजल का भी यही हाल है। सरकार किसी की सुनने के बजाय उद्योगपतियों की सुन रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक उदयभान ने कहा कि किसानों के साथ लाठीचार्ज करना निंदनीय कार्य है। सरकार ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अब लोग भाजपा की नीतियों को समझ चुके हैं। चुनावों में लोग अब इसका पूरा बदला भाजपा के खिलाफ वोट देकर लेंगे। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता एसके शर्मा, मोहम्मद बिलाल, यशपाल मावई, उदयकरण सिंह दलाल, मुकुट लाल गौतम, सुनील अग्रवाल, त्रिलोक चंद नंबरदार सहित काफी लोग मौजूद थे।
प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने मांग की कि सरकार किसानों की बात सुने तथा कृषि कानूनों को वापिस ले। करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज कराने वाले एसडीएम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इसके अलावा सरकारी संपत्तियों को बेचने के बजाय सरकार उनका रखरखाव करे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन

फोटो 02पीएएलपी-2 में है।
कैप्शन: 2-पलवल में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें