फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर आज नल्हड़ेश्वर मंदिर में कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। नल्हड़ेश्वर मंदिर में आज होने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों का निरीक्षण अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजन को सुचारू, सुरक्षित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन तथा योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, पुन्हाना के विधायक मोहम्मद इलियास कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, पार्किंग, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें