फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कैंसर जागरूकता शिविर में 127 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। शहर के बाबा लालदास मंदिर प्रांगण में अग्रवाल सभा पुन्हाना की ओर से कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 127 मरीजों ने शिविर में जांच कराई। कैंप का उद्घाटन मुक्तिधाम आश्रम के महंत रामदास जी महाराज व नगरपालिका चेयरमैन बलराज सिंगला ने दीप जलाकर किया। आयोजकों ने शिविर में आए डॉक्टरों को सम्मानित किया।

अग्रवाल समाज पुन्हाना के प्रधान तरुण सिंगला ने बताया कि शिविर में एम्स की विशेषज्ञ टीम के सदस्य डॉ. जगनजीत, डॉ. अंजू, डॉ. दीपक, डॉ. संजना जैन, प्रोजेक्ट मैनेजर विशाल चौहान, डॉ. सागर चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर समाजसेवी अमित बॉबी गोयल, भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान जवाहरलाल मंगला, बाबा लालदास सेवा समिति के प्रधान अशोक गोयल, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष विकास सिंगला, नगर पार्षद खेमचंद सैनी, पार्षद रवि साहू, भगवत सैनी, मनीष एडवोकेट, मनोनीत पार्षद खिलोनी राम सैनी आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें